सिरसा में जवाबी लोकगीत बिरहा का मुकाबला छह नवंबर को


मेजा, प्रयागराज। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत छतवा के सोनकर बस्ती में भव्य जबाबी लोकगीत बिरहा का मुकाबला छह नवंबर को है। उक्त आशय की जानकारी प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत यादव ने दिया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश दीवाना (भोजपुरी फिल्म कलाकार व गायक) मोहनियां बिहार व अंशिका मौर्या जमनिया, गाजीपुर के मध्य भव्य जवाबी बिरहा का मुकाबला होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम सात बजे से होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिरसा नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम कृष्ण उर्फ पप्पू यादव होंगे। कार्यक्रम के संयोजक शिवराम सोनकर होंगे।