पूर्व मंत्री शमशेर के निधन पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि


प्रयागराज (राजेश गौड़)। अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शमशेर सिंह सुरजेवाला का आज स्वर्गवास हो गया, वो कई दिनों से दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में दाखिल थे।
भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। जॉर्ज टाउन प्रयागराज में  किसान काँग्रेस के पदाधिकारियों ने बैठक कर शमशेर सुरजेवाला के निधन पर दु:ख व्यक्त किया।
शोक सभा मे बोलते हुए किसान नेता, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर सुशील तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय खेत मज़दूर कांग्रेस के अध्यक्ष रहे स्व.सुरजेवाला ने हर समय किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। 
 बैठक में सुशील तिवारी, डॉक्टर सत्या पांडेय, जितेंद्र कुमार, दिनेश सोनी, अंजुम नाज़, बबलू दुबे, हरिचरण यादव, संदीप पांडेय, रमाशंकर यादव, मोनू प्रजापति, कौशलेश तिवारी, भीम तिवारी, बृजलाल, विनोद द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।